रांची : हॉकी झारखंड ने जारी किया 2023 का खेल कैलेंडर

 

टीम एबीएन, रांची। हॉकी झारखंड की ओर से वर्ष 2023 में राज्य में आयोजित होनेवाले राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिताओं का खेल कैलेंडर जारी हो गया है। हॉकी झारखंड की ओर से जिला स्तरीय सब जूनियर, जूनियर और सीनियर महिला और पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के लिए तिथि तय किया गया है। 

साथ ही राज्य स्तरीय सब जूनियर, जूनियर, सीनियर और पांच साइट महिला, पुरुष हॉकी चैंपियनशिप के लिए भी आयोजन तिथि निर्धारित की गयी है। खेल कैलेंडर जारी करने के साथ हॉकी झारखंड ने सभी जिलों को अपने जिले में खेल प्रतियोगिता समय पर कराये जाने को कहा है। विशेष परिस्थिति में पूर्व सूचना देकर आयोजन तिथि में आंशिक परिवर्तन करने का निर्देश दिया है।

कैलेंडर के मुताबिक सभी जिलों में निर्धारित डेट में सब जूनियर, जूनियर, सीनियर हॉकी मैचों के आयोजन के बाद हॉकी झारखंड की ओर से पुरुषों का (सीनियर) राज्य स्तरीय मैच 26-29 अगस्त को खेला जायेगा। साथ ही महिलाओं (सीनियर) का भी इसी अवधि में मैच होगा। हॉकी इंडिया के नेशनल कैलेंडर के मुताबिक 3-14 मई को पुरुषों (सीनियर) के नेशनल स्तर के मैच होंगे जबकि महिलाओं (सीनियर) के 15-26 फरवरी तक होंगे।

सब जूनियर ह़ॉकी मैचों (पुरुष) के लिए सभी 24 जिलों को 15-16 अप्रैल जबकि महिलाओं के चार-पांच अप्रैल को कराने को कहा गया है। जूनियर (लड़का) मैच दो-जून जून के बीच कराने होंगे जबकि लड़कियों के भी इसी डेट के अंदर कराने हैं। सीनियर मेंस के 29 जुलाई-पांच अगस्त के बीच और महिलाओं के भी पांच अगस्त तक जिला स्तर पर आयोजन करा लिये जाने का निर्देश जारी किया गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse