चाईबासा : आइइडी विस्फोट में एक की मौत, पत्नी गंभीर

 

टीम एबीएन, चाईबासा/ रांची। झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के एक जंगल में आज (बुधवार) को आइइडी विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और उसकी पत्नी घायल हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

आइइडी विस्फोट से हुई मौत  

पुलिस ने बताया कि गोईलकेरा पुलिस थाना क्षेत्र के ईचाहातु गांव के निकट एक जंगल में माओवादियों द्वारा विस्फोटक लगाया गया था। पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि मृतक की पहचान कृष्णा पूर्ति (50) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि जब विस्फोट हुआ तब वह अपनी पत्नी नंदी के साथ अपने खेत की ओर जा रहा था। 

घायल महिला अस्पताल में भर्ती 

उन्होंने बताया कि इस घटना में कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने बताया कि घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेखर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse