टीम एबीएन, बोकारो। चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तुपकाडीह तलगाड़िया रेलवे लाइन यानी टी-टी रेलवे लाइन से एक महिला का शव बरामद किया गया है। मामला बुधवार सुबह की पुपुनकी ओवरब्रिज के पास का है। रेलवे लाइन पर महिला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
घटना की सूचना पाकर पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत महिला की पहचान गोमदीडीह की रहने वाली चंपा देवी के रूप में हुई है। महिला 45 साल की रही होगी। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार मामला आत्महत्या का है। हालांकि, पुलिस जांच में जुटी है। जांच के दौरान परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने बताया कि महिला कुछ दिनों से परेशान थी।
मामले के संबंध में चास मुफस्सिल थाना के प्रभारी नागेंद्र कुमार यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया से यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। आवेदन आने के बाद इस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि महिला कुछ दिनों से परेशान चल रही थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर महिला के मानसिक तनाव की वजह क्या थी। पुलिस परिजनों से भी बात कर पूरी मामले की जानकारी ले रही है। जानकारी मिली है कि महिला का पति पिछले दो साल से लकवाग्रस्त है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse