झारखंड : सदन में गूंजा डॉग बाइट का मामला

 

झारखंड विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के दौरान इन दिनों सदन का माहौल गरम है। ध्यानाकर्षण के दौरान प्रदीप यादव ने समान काम के बदले समान वेतन का मामला उठाया। वित्त मंत्री रामेश्वर राव ने 4, 546 करोड़ 27 लाख का अनुपूरक बजट पेश किया। सभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी है। 

सदन में गूंजा डॉग बाइट का मामला : भाजपा विधायक विरंची नारायण ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार समस्या का समाधान नहीं निकाल सकती तो नागालैंड के लोगों को बुला ले, समस्या दूर हो जाएगी। 

बिरंची नारायण का कहना था कि सिर्फ राज्य में हर दिन 300 लोग डॉग बाइट सेंटर पहुंच रहे हैं। बोकारो में आवारा कुत्तों को पकड़ने, इलाज करने और बंध्याकरण की कोई व्यवस्था नहीं है। राज्य के सभी प्रमुख शहरों में इसकी व्यवस्था होनी चाहिए। नेहा शिल्पी तिर्की ने नागालैंड के लोगों को बुलाने और कुत्तों की समस्या खत्म करने के मामले को गलत बताते हुए विधायक से माफी मांगने की अपील की। 

डॉग बाइट के मसले पर झामुमो विधायक मथुरा महतो ने कहा कि बोकारो से कुत्ते पकड़ कर धनबाद में छोड़ दिया जा रहा है। ऐसा नहीं होना चाहिए। भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि उन्होंने कितने विधायक फंड से रांची नगर निगम को डॉग कैच के लिए गाड़ी दी है। 

विधायक सीपी सिंह ने व्यवस्था के तहत पदाधिकारी दीर्घा में बैठे एक शख्स की ओर इशारा करते हुए कहा कि यहां मोबाइल अलाउड नहीं है फिर भी वह तस्वीरें ले रहे हैं। इसके बाद स्पीकर ने मार्शल को पदाधिकारी दीर्घा में भेजा और इसकी जांच करवाई। मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्यभर के सभी डॉक्टरों की हड़ताल और सदन के बाहर भाजपा विधायकों के नियोजन नीति को लेकर ईटीवी से एक्सक्लूसिव बात की। 

बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवा की स्थिति त्राहिमाम नहीं है। बन्ना गुप्ता ने कहा कि एक डॉक्टर के साथ घटी घटना के बाद डॉक्टर आंदोलित हैं। बन्ना गुप्ता ने कहा कि सरकार मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट और क्लीनिकल स्टैब्लिशमेंट एक्ट लाने को लेकर गंभीर है। 

बजट सत्र के तीसरे दिन भाजपा के विधायकों ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। ये लोग नियोजन नीति लागू करने की मांग कर रहे थे। पूर्व शिक्षा मंत्री नीरा यादव, भाजपा के सचेतक बिरंची नारायण, समरीलाल सहित कई विधायकों ने हाथ में तख्ती बैनर लेकर प्रदर्शन किया। हेमंत सोरेन सरकार पर राज्य के युवा से छल करने का आरोप लगाया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse