कोडरमा : ग्रिजली कॉलेज में मना सात दिवसीय विशेष शिविर में पौधरोपण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

 

टीम एबीएन, कोडरमा। ग्रिजली कॉलेज आफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई  1 के तत्वावधान में  सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवे दिन के प्रथम सत्र में लक्ष्य गीत के साथ महाविद्यालय की उपनिदेशिका डॉ संजीता कुमारी ने सभी स्वयंसेवकों को योगाभ्यास भ्रामरी, उज्जई, कपाल भाती, अनुलोम विलोम, मेडिटेशन, भजन आदि कराए।

 साथ में सभी स्वयंसेवकों को  संबोधन करते हुए कहा कि सभी स्वयंसेवकों को अपने जीवन में योग को अनिवार्य रूप से करना चाहिए। योग वह शक्ति है जो व्यक्ति के व्यक्तित्व का निर्माण करती है। आपने सभी को योग की महत्ता को बताया। सभी स्वयंसेवक नाश्ते में फल खाये। 

तत्पश्चात शिविर में कोडरमा थाने के  इंस्पेक्टर रामनारायण ठाकुर  एवं डोमचांच थाने की सब इंस्पेक्टर श्रीमती प्रियंका कुमारी  ने व सभी स्वयंसेवक ने गोद लिए गांव इंदरवाटांड़ में जगह जगह पौधेरोपण किया  और ग्रामीणों को  वातावरण स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया। इसके बाद सभी स्वयंसेवकों अपनी सहभागिता दिखा कर खिचड़ी बनाई और दोपहर का भोजन ग्रहण किए। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में  पुन: गांव में वहां के बच्चों की लंबाई व उनके भार का मापन किया। 

झुमरी तिलैया  के दीपक स्टोर के तरफ से ग्रामीणों को टी शर्ट, जूता, चॉकलेट, और महाविद्यालय  द्वारा भोजन  (पूरी सब्जी), मिठाई, टूथ पेस्ट आदि कई समानों का वितरण किया गया। सभी ग्रामीण वासी समान लेकर बहुत प्रफुल्लित  हुए। ग्रामीणों ने सभी स्वयंसेवकों व महाविद्यालय परिवार को  धन्यवाद कहा। 

यह संपूर्ण कार्यक्रम सरदार वल्लभ भाई पटेल समूह के   स्वयंसेवक सोनू (लीडर), सागर,  पंचम, मनीष, निखत, पूजा, विकाश, भीम, विक्रम, सूरज प्रताप, प्रदीप, पवन तथा एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा, एनएसएस समन्वयक खुसबू कुमारी सिन्हा  एवं सुचित कुमार, रोहित कुमार की देखरेख में संपन्न करायी गयी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse