टीम एबीएन, कोडरमा। ग्रिजली कॉलेज आफ एजुकेशन में आइक्यूएसी के तहत रैगिंग के विरोध में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती प्रियंका कुमारी सब इंस्पेक्टर डोमचांच थाना तथा विशिष्ट अतिथि श्री राम नारायण ठाकुर पुलिस इंस्पेक्टर कोडरमा थाना उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती पर माल्यार्पण कर किया।
महाविद्यालय के सचिव अविनाश सेठ ने स्वागत भाषण देकर अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि रैगिंग एक दंडनीय अपराध है और इसमें कानून के तहत सजा भी निर्धारित की गई है, इसकी जानकारी सभी प्रशिक्षुओं को होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह जागरूकता कार्यक्रम हमारे समाज में तथा शैक्षणिक संस्थानों में हो रहे रैगिंग की रोकथाम में सहायता करेगा।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डॉ बीसी स्वेन ने अतिथियों का परिचय कराया। तत्पश्चात सब इंस्पेक्टर श्रीमती प्रियंका कुमारी ने प्रशिक्षुओं को जागरूक करते हुए कहा कि रैगिंग के कई प्रकार है तथा इसकी रोकथाम के लिए कुछ कानून भी बनाए गए हैं। शिक्षण संस्थानों में रैगिंग के विरोध में एक कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें रैगिंग से पीड़ित छात्र-छात्राओं को सहायता की जाती है। भारत सरकार ने सन् 2011 में रैगिंग की रोकथाम के लिए जुर्माना तथा 3 साल की सजा निर्धारित की है।
उन्होंने प्रशिक्षुओं से कहा कि अपनी समस्याओं को अपने माता- पिता या बड़ों से साझा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समस्याओं से लड़ना सीखे। जो बात उनके आत्म-सम्मान को हानी पहुंचाएं उसे ना करें। उन्होंने प्रशिक्षुओं से कहा कि महाविद्यालय को हमेशा रैगिंग की रोकथाम के लिए प्रयासरत रहना चाहिए।
कार्यक्रम में पुलिस इंस्पेक्टर राम नारायण ठाकुर ने प्रशिक्षुओं को यातायात के नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हमें यातायात संबंधी सभी नियमों का पालन करना चाहिए जैसे बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन ना चलायें, अपने वाहन को धीमी गति से चलाएं, नशा करके वाहन ना चलाए इत्यादि।
कार्यक्रम में बीएड सत्र 2022- 24 की प्रशिक्षु कविता कुमारी, उषा कुमारी, रंजीत कुमार यादव, राजन कुमार, सौरव कुमार सोनी,जितेंद्र कुमार यादव, सोनू कुमार बरनवाल, उमेश कुमार डांगी, रोहित कुमार पंडित, ज्योति कुमारी, सूरज कुमार, नितेश कुमार यादव, शमा प्रवीण, सूरज कुमार, विवेक कुमार सिंह, अशोक कुमार यादव, तुलसी साहू, प्रीति कुमारी, कल्याणी भारती, धनेश्वर कुमार दास, पूजा कुमारी, रिंकेश कुमार सिन्हा, नीलू कुमारी, धीरज कुमार तथा मृत्युंजय साहू उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक तथा शिक्षकेतर कर्मी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन बीएड सत्र 2021-23 की प्रशिक्षु श्वेता सिंह ने किया। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापक सौरभ शर्मा ने किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse