टीम एबीएन, कोडरमा। गांधी स्कूल रोड झुमरी तलैया के रहने वाले कुमार सुनील कश्यप ने रमेश प्रसाद यादव मेमोरियल सीनियर क्रिकेट लीग में बुधवार को अप्रिशिएबल क्लब परसाबाद के विरुद्ध खेलते हुए 299 रपन बनाकर इतिहास रच दिया है। आज तक के कोडरमा जिला में किसी भी खिलाड़ी का व्यक्तिगत सबसे ऊंचा रन स्कोर है।
2011 से जिला क्रिकेट में पदार्पण करने वाले कुमार सुनील कश्यप ने पहली बार 2012 में जिला की ओर से इंटर डिस्टिक अंडर सिक्सटीन टूर्नामेंट खेला था। तब से लेकर आज तक लगातार वह जिला क्रिकेट टीम में अपना स्थान बनाने में कामयाब रहे हैं।
2021 में उन्होंने झारखंड प्रीमियर लीग में जगह बनाई जहां से उन्हें इस सत्र में भी खेलने का मौका मिला। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अनेक टूर्नामेंट में कुमार सुनील कश्यप ने अपने प्रतिभा से लोगों को प्रभावित किया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse