जी-20 : बैठक में भाग लेने के लिए सीएसआईआर का प्रतिनिधिमंडल बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची पहुंचा

 

  • भरत भूषण, गिरीश चंद जोशी, शिवम कुशवाहा, बिनोद कुमार और शैलेश शाह प्रतिनिधिमंडल में हैं शामिल
  • बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची पर किया गया जोरदार स्वागत

टीम एबीएन, रांची। जी-20 की बैठक में शामिल होने के लिए विभिन्न देशों के डेलिगेट्स का आना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में आज 7:15 पर आने वाली फ्लाइट से आईईएसए के प्रेसिडेंट और एमडी राहुल वालावाकर और उनकी पत्नी नेत्रा वालावाकर रांची पहुंचे जबकि 10:10 बजे महेश गोदी रांची पहुंच गये हैं। 

इसके अलावा जी 20 की बैठक में भाग लेने के लिए 12:40 बजे विमानसेवा से सीएसआईआर के 5 प्रतिनिधि रांची पहुंच चुके हैं। श्री भरत भूषण, गिरीश चंद जोशी, शिवम कुशवाहा, बिनोद कुमार और शैलेश शाह प्रतिनिधिमंडल शामिल हैं। प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर सभी तैयारियां पूरी हैं। मेहमानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका पूरा खयाल रखा जा रहा है। 

एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए प्रशासन की टीम मौजूद है। उनके बैठने के लिए एयरपोर्ट पर ही अलग गैलरी बनायी गयी, जहां उन्हें रिफ्रेशमेंट दिया जा रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse