जी-20 : अतिथियों का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची पर किया जा रहा जोरदार स्वागत

 

  • जी-20 की बैठक में शामिल होने के लिए रिपब्लिक ऑफ कोरिया से मिस योउन जुन्ग पार्क एवं सिंगापुर से मिस सियान ते और डॉक्टर वी एन एलिजा एन्ग बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे
  • 3:50 बजे साउथ अफ्रीका से बर्नार्ड ब्लैडर ग्रॉइन बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे

टीम एबीएन, रांची। जी-20 की बैठक में शामिल होने के लिए विभिन्न देशों के डेलिगेट्स का आज रांची आ रहे हैं। सुबह से फ्लाइट्स रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आना शुरू हो गये हैं इसी क्रम में दोपहर 2:10 पर रिपब्लिक ऑफ कोरिया से मिस योउन जुन्ग पार्क एवं सिंगापुर से मिस सियान ते और डॉक्टर वी एन एलिजा एन्ग एवं  3:50 पर साउथ अफ्रीका से बर्नार्ड ब्लैडर ग्रॉइन बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पहुंचे। 

सभी प्रतिनिधियों का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर झारखंड के पारंपरिक नृत्य के साथ जोरदार स्वागत किया गया। तदुपरान्त उनका काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच होटल रेडिसन ब्लू पहुंचा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse