एबीएन सेंट्रल डेस्क। कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस समय ब्रिटेन की यात्रा पर है, जहां वह नए लुक में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अपनी दाढ़ी को ट्रिम करवा लिया है और कोट-टाई में दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही उनकी नई तस्वीर सामने आई वैसे ही वह वायरल हो गयी है क्योंकि उन्होंने 5 महीने से अधिक समय बाद अपनी दाढ़ी ट्रिम करवायी है।
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान से राहुल की दाढ़ी चर्चा का विषय रही है। जब से यात्रा खत्म हुई है तब से लगातार यह पूछा जा रहा था कि वे अपनी दाढ़ी कब कटवायेंगे? राहुल गांधी सप्ताह भर की यात्रा पर मंगलवार को ब्रिटेन पहुंचे हैं। वे यहां कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय को संबोधित करेंगे और यहां भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ बातचीत करेंगे। कैम्ब्रिज जज बिजनेस स्कूल (कैम्ब्रिज जेबीएस) में विजिटिंग फेलो गांधी विश्वविद्यालय में 21वीं सदी में सुनना सीखना विषय पर व्याख्यान देंगे।
कैम्ब्रिज जेबीएस ने मंगलवार को ट्वीट किया- हमारे कैम्ब्रिज एमबीए कार्यक्रम को भारत के अग्रणी विपक्षी नेता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी का स्वागत करके बहुत खुशी हुई। वह आज 21वीं सदी में सुनना सीखना विषय पर कैम्ब्रिज जेबीएस के विजिटिंग फेलो के तौर पर बोलेंगे। 52 वर्षीय कांग्रेस नेता ने आखिरी बार पिछले साल मई में यूके की यात्रा के दौरान कॉर्पस क्रिस्टी कॉलेज में इंडिया एट 75 शीर्षक से आयोजित एक कार्यक्रम में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय को संबोधित किया था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse