टीम एबीएन, गिरिडीह/ रांची। महतोडीह स्थित कार्बन रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड नाम की फैक्ट्री में फर्निश ब्लास्ट हुआ है। इस घटना में तीन मजदूर झुलस गये हैं। जिन्हें शहर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घायलों में मुफस्सिल थाना इलाके के बरवाडीह निवासी मो शाहबान, धनबाद के झरिया निवासी मो ताबिश और पश्चिम बंगाल निवासी श्याम प्रसाद शामिल हैं।
घायलों में मो ताबिश और श्याम प्रसाद की स्थिति गंभीर है। दोनों को गिरिडीह से बाहर रेफर कर दिया गया है। दूसरी तरफ घटना की जानकारी मिलने पर मुफस्सिल थाना प्रभारी विनय राम नवजीवन नर्सिंग होम पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इन्होंने घायलों से बात भी की और चिकित्सक से घायल की स्थिति को समझा।
घायलों के अनुसार वे लोग काम कर रहे थे। दोपहर 3:35 में अचानक जोर की आवाज के साथ फर्निश ब्लास्ट कर गया। फर्निश के ब्लास्ट करते ही आग की लपट सामने दिखाई दी और शरीर में आग लग गयी। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। किसी तरह उनके शरीर पर लगे आग को बुझाते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse