लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत बूथों पर 50 हजार कार्यकर्ता होंगे तैयार : शंकर गिरि

 

  • कम्युनिटी व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पांच हजार कार्यकर्ता ग्रुप से जुड़ेंगे 
  • 372 अल्पकालीन विस्तारक बूथ को बनायेंगे अभेद्य व फुलप्रूफ 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। लोक सभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा बूथ सशक्तीकरण की अभेद्य व्यूह रचना में जुट गई है। मंगलवार को पार्टी के जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय बूथ सशक्तीकरण कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इसका मंत्र दिया गया। आने वाली तीन व चार मार्च को विधानसभा स्तर पर कार्यशालाओं में बूथ सशक्तीकरण अभियान का प्रशिक्षण दिया जायेगा। 

कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री शंकर गिरि ने कहा अभियान के माध्यम से बूथ की अभेद्य व्यूह रचना का निर्माण कर 2024 के लोकसभा चुनाव में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त करेंगे। उन्होंने 51 फीसदी वोट हासिल करने के लिए बूथों को मजबूत करने व कार्यकर्ताओं को मिशन मोड में जुट जाने का आवाह्न किया है। 

उन्होंने कहा जिले में भाजपा बूथ कमेटियों, पन्ना प्रमुख और पन्ना टोलियों के रुप में करीब 50 हजार कार्यकर्ता तैयार करेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी जल्द ही कम्युनिटी व्हाट्सएप ग्रुप शुरू करेंगी, जिसके माध्यम से पांच हजार कार्यकर्ता ग्रुप से जोड़े जायेंगे। 

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए बताया कि 372 शक्ति केंद्रों पर आठ से 10 घंटे काम करने के लिए अल्पकालीन विस्तारक नियुक्त किये जायेंगे। जो बूथों को सक्रिय व फुलप्रूफ बनाने में मदद करेंगे। 

कार्यशाला को जिला महामंत्री संदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रीति प्रकाश व जिला आईटी सेल संयोजक संजय उपाध्याय ने अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों व नेताओं को प्रशिक्षित किया। 

पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने कहा कि अभियान के लिए जिला और मंडल स्तर पर चार-चार लोगों की टोली बनायी गयी है। 11-14 मार्च के बीच मंडल स्तर पर तैयारी बैठक होगी। 372 शक्ति केंद्रों पर राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर संगोष्ठी आयोजित होगी। 

कार्यशाला में मंत्री ओम प्रकाश पांडे, डॉ सीताशरण त्रिपाठी, सुमन सिंह, जियालाल त्यागी, विजय सिंह रघुवंशी, जिला महामंत्री घनश्याम चौहान, धर्मेन्द्र कुमार, अनीता पाण्डेय, आनन्द द्विवेदी, प्रवीन कुमार अग्रवाल, सुनील वर्मा, बबिता तिवारी, आशीष सिंह रानू, मनोज मौर्य, जिला सह मीडिया प्रभारी अशोक सिंह, सूरज सिंह, उपमा शर्मा, डॉ रामजी गुप्ता, चंदन नारायन सिंह, रेखा निषाद, अरूण द्विवेदी सहित जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारी मौजूद रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse