खूंटी : भाजपा कार्यालय में बूथ सशक्तीकरण को लेकर कार्यशाला

 

टीम एबीएन, खूंटी। भाजपा के जिला कार्यालय में मंगलवार को बूथ सशक्तीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा नेता सुनीता सिंह ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का मानना है कि बूथ कार्यकर्ता ही पार्टी और आम लोगों के बीच की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। 

सशक्त बूथ कमेटी और पन्ना प्रमुख इसके सूत्रधार हैंं। हमारा बूथ-सबसे मजबूत मंत्र के साथ हम 2024 का चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। आप सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेवारी को मन से निभाएं, बूथ पर जायें और सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी, वर्गीकरण कर बूथ सशक्तीकरण करें। 

जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने कहा कि अंत्योदय की राह पर चलते हुए भाजपा मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। अगले साल हमें चुनाव में जाना है। जिला उपाध्यक्ष संजय साहू ने कहा कि जिला कमेटी, मंडल कमेटी और बूथ कमेटी बन गई है। अब बूथ का विस्तार कर उसे सशक्त करना है। 

जिला महामंत्री बिनोद नाग ने कहा कि बूथ कमेटी का विस्तार करते हुए 21 से बढ़ा कर 50 सदस्यों की कमेटी बनानी है। साथ ही सभी का विवरण सरल ऐप पर निबंधन कराना है। धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष गंदौरी गुड़िया ने किया। कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष विष्णु सोनी, कैलाश राम, जिला महामंत्री शशांक शेखर राय, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse