हुटुप इरबा स्थित शाश्वत इंस्टिट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन में मना राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

 

टीम एबीएन, रांची। हुटुप इरबा स्थित शाश्वत इंस्टिट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन में दिनांक 28-2-22 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ विनोद कुमार राय ने छात्रों को बताया  कि विज्ञान दिवस सर वेंकटरमण की याद में मनाया जाता है जिन्होंने रमण प्रभाव की खोज की थी, जिसके लिए उन्हें नोबल पुरस्कार भी प्राप्त हुआ था। इसके पश्चात क्विज और डिबेट का भी आयोजन किया गया। 

इस प्रोग्राम में सेशन 2022-2024 सत्र के बच्चे शामिल हुए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अंजली कुमारी, डॉ रश्मिरती, डॉ विनीता खलखो, ममता कुमारी, देशराज सिंह, संजीव कुमार, नागेंद्र सिंह, रूपेश कुमार, अशोक गोप ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse