मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी यह लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकारों को दबाने का प्रयास : हेमन्त सोरेन

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र की भाजपानीत सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राज्य सरकारों को दबाने का एक और प्रयास बताया। सीएम सोरेन ने कहा कि रविवार को दिल्ली में सिसोदिया की गिरफ्तारी निराशाजनक है।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई राज्य सरकारों पर हमला करने और उनकी आवाज को दबाने का यह एक और प्रयास है, जो विशेष रूप से हासिये के लोगों और उनके मुद्दों के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र  पर गैर-भाजपा शासित राज्यों में सरकारों को अस्थिर करने के लिए सभी केंद्रीय बलों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। सोरेन ने केंद्र पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि पूरा देश देख रहा है कि क्या हो रहा है। लोग समझते हैं। जो कुछ हो रहा है वह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है।

केरल के मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र पर हमला बताया : केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों को डराने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह लोकतंत्र पर हमला है। विजयन ने कहा कि केंद्र देश में विपक्ष शासित राज्य सरकारों को अस्थिर करने का प्रयास कर रहा है। इसके जरिए बेरोजगारी और आर्थिक संकट के मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश की जा रही है।

बीआरएस ने भी साधा निशाना : बीआरएस पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि हम सीबीआई द्वारा दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की निंदा करते हैं। यह अदानी-मोदी गठजोड़ से लोगों का ध्यान हटाने के अलावा और कुछ नहीं है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse