टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा शहर के पुराना रेलवे साइडिंग के सामने स्थित मंगलदेव कॉलोनी के अमृत पैलेस परिसर में सोमवार को लोहरदगा उपायुक्त डॉ वाघमारे कृष्ण प्रसाद और पुलिस कप्तान आर रामकुमार ने संयुक्त रूप से राय फिटनेस क्लब जिम का शुभारंभ किया।
यह सेंटर केएफएस फिटनेस से अप्रूव्ड है। फिटनेस सेंटर में केएफएस के आधुनिक और सुविधा युक्त इक्विपमेंट लगाए गए हैं। करीब 3000 स्क्वायर फीट जिम बनाया गया है।फोर्थ फ्लोर में करीब ढाई सौ स्क्वायर फीट में ओपन जिम बनाया गया है।
उपायुक्त डॉक्टर वाघमारे कृष्ण प्रसाद ने इस मौके पर बातचीत में कहा कि भारत में जिम या फिटनेस सेंटर तेजी खुल रहें हैं। युवा पीढ़ी के बीच बढ़ती फिटनेस जागरूकता ने फिटनेस सेंटर को लाभ कमाने वाली संपत्ति में बदलने के लिए प्रेरित किया है। जिम व्यवसायिक रूप लेता जा रहा है। जिम से संबंधित व्यवसाय शुरू करते हैं, तो सरकारी आंकड़े बताते हैं, कि कमाई की उच्च संभावना है।
जिम के लिए पर्याप्त स्थानीय लोगों को साइन अप कर लेंगे, तो यह लगातार आगे बढेगा।
जिम खोलने की प्रक्रिया आसान नहीं है।आपको वजन उठाने और फिटनेस पर व्यक्तियों को शिक्षित करने से कहीं अधिक प्रबंधन करना चाहिए। डीसी ने कहा कि लोहरदगा जैसे जगह में यंत्र और मशीन जिम के लिए उपलब्ध होना यहां के युवाओं के लिए काफी बेहतर है लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनेंगे।
पुलिस कप्तान लोहरदगा आर रामकुमार ने कहा शहर के बीच में खुले फिटनेस सेंटर का का लोग लोग बेहतर लाभ उठाएंगे। ऐसा क्षेत्र है, जहां लोगों को निकटतम जिम तक पहुंचने के लिए यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। जिम प्रबंधन को अपनी बेहतर सेवाएं देनी होगी। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है, कि यहां आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।
भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा लोहरदगा के वरीय प्रबंधक कुमार रंजन ने कहा कि जिम सुलभ स्थान में है। जनता आसानी से पहुंच देना चाहिए सकते हैं। यहां पहुंचने में कोई कठिनाई न होगी। प्रबंधन ने अपने सदस्यों की पसंद से जिम उपलब्ध कराया है। इससे लोग संतुष्ट होंगे, तो लोग जिम आयेंगे। जिम को बड़े स्थान की आवश्यकता होती है।यही वजह है कि जिम की कीमतें अधिक होती हैं। जिम को आरंभ करने के लिए एक जिम फ्रैंचाइज़ी भी मिलती है।
जिम के डायरेक्टर हर्षित राय एशिया स्तर के बॉडी बिल्डर हैं। राष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान जीत चुके हैं। यही वजह है कि जिम को लेकर लोहरदगा में अपेक्षाएं अधिक है। तमाम मशीन और उपकरण यूएसए से मंगाया गया है। लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने की व्यवस्था की गई है। आने वाले दिनों में व्यापक स्तर पर प्रतिस्पर्धा भी आयोजित किया जायेगा।
कार्यक्रम में अन्य लोगों के अलावा उपसमाहर्ता बालकिशोर नाथ शाहदेव, मदन प्रसाद साहू, रमेश कुमार गुप्ता, रामविलास सिंह, अभिषेक गुप्ता, अमृता देवी, बीणा गुप्ता, प्रफुल्ल राज, नमन, आराध्या गुप्ता, राजू गुप्ता, पूर्व वार्ड पार्षद रीता देवी, क्रिकेटर आशीष कुमार समेत बड़ी संख्या में जिम करने वाले युवा महिलाएं मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse