टीम एबीएन, रामगढ़। 23 रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के तहत सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 228152 मतदाताओं जिनमें 115931 पुरुष एवं 112221 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया वहीं मतदान का प्रतिशत कुल 67.96% रहा। मतदान के दौरान कुल 83.72% दिव्यांग मतदाताओं एवं 66.26% 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों ने किया मतदान।
इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा ने जिले के सभी अधिकारियों, कर्मियों, मतदान पदाधिकारियों, पुलिस बल के जवानों, मीडिया प्रतिनधियों, जिले वासियों एवं प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने में शामिल सभी को धन्यवाद दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse