टीम एबीएन, लोहरदगा। साइबर अपराधी नये-नये तरीकों से लोगों को ठग रहे हैं। लोहरदगा के राहुल मिश्रा से साइबर ठगों ने नैस्डेक स्टाक मार्केट में शेयर ट्रेडिंग कराने के नाम पर करीब साढ़े पांच लाख रुपये की ठगी कर ली।
इस बाबत राहुल ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम निरोधक ब्यूरो और स्थानीय पुलिस स्टेशन में आवेदन देकर इसकी शिकायत दर्ज करायी है। आवेदन के माध्यम से बताया कि 21 फरवरी को उन्हें टेलीग्राम एक कॉग्निजेंट ग्रुप में जोड़ा गया था। जहां पर नैस्डेक स्टॉक मार्केट शेयर ट्रेडिंग के नाम पर विभिन्न लोगों की सकारात्मक फीडबैक आ रहे थे।
इसे देख वह दिग्भ्रमित हो गये। अगले दिन 22 फरवरी को उन्हें एक और ग्रुप में जोड़ा गया। वहां के ग्रुप संचालक ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर पहले राहुल से पांच हजार रुपये जमा कराये। उसके बाद झांसे में लेकर पहले 30 हजार, फिर 80 हजार और 1.20 लाख सहित कुल दो लाख 35 हजार रुपये विभिन्न खातों में जमा करवाये।
नैस्डेक की प्रोफाइल पर उनका प्रॉफिट बैलेंस तीन लाख 16 हजार रुपये पहले से ही था। जब राहुल ने अपने पैसे वापस निकासी करने की कोशिश की तो उनके कुल साढ़े पांच लाख रुपये साइबर अपराधियों ने गायब कर दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse