टीम एबीएन, रांची। झारखंड बिहार प्रादेशिक माहेश्वरी सभा का संयुक्त अधिवेशन झारखंड राज्य की लौहनगरी जमशेदपुर में एक राज्य स्तरीय सम्मेलन सह चुनाव कार्यक्रम हुआ।
प्रादेशिक सत्र 2022-25 के लिए चयनित रांची के राजकुमार मारू अध्यक्ष एवं रांची के ही शिव शंकर साबू को कोषाध्यक्ष, महामंत्री के पद पर जमशेदपुर के महेश लखोटिया, प्रादेशिक महिला मंडल की अध्यक्षा मुजफ्फरपुर से निर्मला लढा, सचिव संगीता चितलांगिया रांची से एवं राज चांडक मुजफ्फरपुर से कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री संतोष बजाज गुलाब बाग से, छोटा नागपुर अंचल उपाध्यक्ष रांची से अर्चना साबू, मीडिया प्रभारी रश्मि मालपानी रांची, प्रादेशिक युवा संगठन के अध्यक्ष विवेक साबू गुमला से इन सबका निर्वाचन सर्वसम्मति से हुआ।
दो दिवसीय अधिवेशन में युवा संगठन द्वारा बॉक्स क्रिकेट, महिला समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं संयुक्त रूप से संगीतमय अंताक्षरी का कार्यक्रम किया गया। सम्मेलन में समाज के बुजुर्गों के लिए चौपाल कार्यक्रम एवं समाज के सदस्यों के लिए तीर्थाटन कार्यक्रम पर वृहद चर्चा हुई। यह जानकारी रांची से अशोक साबू एवं रश्मि मालपानी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse