टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 27/2/23 दिन सोमवार को रांची विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में आयुर्वेद एवं प्राचीन चिकित्सा पद्धति विषय पर विभागाध्यक्षा प्रो अर्चना कुमारी दुबे के नेतृत्व में साप्ताहिक विभागीय संगोष्ठी तथा विविध विषयों पर पोस्टर प्रेजेंटेशन का आयोजन किया गया।
महोदया ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं छात्रों की प्रस्तुति की सराहना की। संगोष्ठी के मुख्य प्रवक्ता डॉ श्रीप्रकाश सिंह ने आयुर्वेद, योग, चिकित्सा तीनों का समन्वयन करते हुए छात्रों के जीवन उपयोगी एवं स्वास्थ्य संवर्धन समेत अनेक आयुर्वेद के तथ्यों को बहुत ही सरल ढंग से अधिगम करवाया।
डॉ घोषाल ने भी नक्षत्र विज्ञान एवं आयुर्वेद पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। स्नातकोत्तर चतुर्थ एवं प्रथम सत्र के छात्रों ने भी अपने अपने शोधपत्र पढ़े। सभा का संचालन शोधार्थी धर्मवीर आर्य ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ भारती द्विवेदी ने किया। संगोष्ठी में डॉ सविता उरांव, डॉ धीरेंद्र दुबे, जगन्मय विश्वास, मुरारी मंडल आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse