झारखंड : जांच के बाद राज्य में हुई बर्ड फ्लू की पुष्टि

 

  • प्रवासी पक्षियों को ठहराया गया जिम्मेदार, पशुपालन विभाग ने जारी की गाइडलाइन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कई दिनों से मुर्गियों के मरने की शिकायत मिलने पर स्थानीय स्तर से लेकर दिल्ली से आए एक्सपर्ट ने जांच की। जांच के बाद राज्य में बर्ड फ्लू की पुष्टि कर दी गई है। वहीं पशुपालन विभाग ने इस बर्ड फ्लू के लिए प्रवासी पक्षियों को जिम्मेदार ठहराया है।

बर्ड फ्लू अत्यंत संक्रामक विषाणु जनित रोग है : बता दें कि बोकारो जिले में पिछले कुछ दिनों में बर्ड फ्लू के चलते अब तक कई मुर्गियां मर चुकी हैं। कृषि, पशुपालन विभाग, झारखंड ने बर्ड फ्लू के फैलाव के लिए प्रवासी पक्षियों को जिम्मेदार ठहराया है। विभागीय स्तर से सूचना में कहा गया है कि बर्ड फ्लू अत्यंत संक्रामक विषाणु जनित रोग है। यह घरेलू एवं जंगली पक्षियों को संक्रमित करता है।

जारी किये गये गाइडलाइन : बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के साथ ही विभागीय स्तर पर गाइडलाइन जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि मृत पक्षी दिखने पर इसे न छुएं। विभाग या स्थानीय निगम को इसकी जानकारी दें। बर्ड फ्लू घोषित क्षेत्र के एपिसेंटर से 10 किमी के दायरे में आने वाले सभी मुर्गी-बत्तख की दुकानों को प्रशासन ने बंद करने का निर्देश दिया है।

 ये भी आदेश दिया गया है कि इन क्षेत्रों में जो दुकानें हैं, वहां से मुर्गा खरीदने से बचें। एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर इंसान बर्ड फ्लू से संक्रमित चिकन, अंडा आदि खा लेता है तो उसे निमोनिया, किडनी और हृदय संबंधी परेशानियां हो सकती हैं, जिससे जीवन खतरे में पड़ सकता है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse