क्रिकेट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया ने जीता अपना 21वां आईसीसी खिताब

 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 19 रन से हराकर आईसीसी टी-20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। खिताबी मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवरों में 6 विकेट पर 156 रन बनाये। जवाब मे दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट पर 137 रन ही बना सकी और 19 रनों से मैच हार गयी।
यह छठी बार है, जब ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने टी-20 विश्व कप का खिताब जीता है।

साथ ही ऑस्ट्रेलिया का यह 21वां आईसीसी खिताब है।ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने जीते 13 आईसीसी विश्व कप खिताब
ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने 1978, 1982, 1988, 1997, 2005, 2013 और 2022 में सात बार 50 ओवर के विश्व कप पर कब्जा किया है। इसके अलावा टीम ने 2010, 2012, 2014, 2018, 2020 और अब 2023 में छह टी-20 विश्व कप खिताब पर भी कब्जा किया है।

ऑस्ट्रेलियाई पुरूष टीम ने जीते आठ आईसीसी खिताब : ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम को भी काफी सफलता मिली है। इसने 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में पांच बार 50 ओवर का विश्व कप जीता है, साथ ही 2021 में अपना एकमात्र आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप खिताब भी जीता है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम ने 2006 और 2009 में दो आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी खिताब भी जीते हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse