टीम एबीएन, रांची। रांची के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अंचल कुमार पर जानलेवा हमला किया गया है। बताया जाता है कि उनके घर में घुसकर एक व्यक्ति ने डॉ अंचल पर हमला किया है। घटना में वे गंभीर रूप से जख्मी हुए और उन्हें गंभीर अवस्था में इलाज के लिए मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
डॉ अंचल गुलमोहर हॉस्पिटल में हड्डी के विशेषज्ञ डॉक्टर हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में चिकित्सकों पर लगातार हमले किये जा रहे हैं। डॉक्टरों को आम लोग और मरीज के तीमारदार जगह-जगह निशाना बना रहे हैं। साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा भी डॉक्टरों को गाली-गलौज व मारपीट किये जाने की घटनाएं बढ़ रही हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse