जी-20 के लिए भारत है तैयार, रांची है तैयार और हम भी हैं तैयार : संजय सेठ

 

  • जी-20 में आये प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए रांची एयरपोर्ट पर महिलाओं ने बनायी रंगोली

टीम एबीएन, रांची। रांची के सांसद संजय सेठ के आह्वान पर रांची में आयोजित जी-20 समीट को लेकर रांची के विभिन्न संगठनों से अपील की थी। सभी संगठन रांची को स्वच्छ-सुंदर करने में अपना योगदान दें। उसी के निमित हिनू महिला समिति और श्री डोरंडा महावीर मंडल के नेतृत्व में रांची एयरपोर्ट पर जी-20 भारत है तैयार, रांची है तैयार, हम भी हैं तैयार के निमित एयरपोर्ट के तीन स्थानों पर सुंदर रंगोली बनायी।  

सांसद श्री सेठ ने बताया कि रांची रेलवे स्टेशन, हटिया रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न जगहों पर आये अतिथियों के स्वागत में विभिन्न संगठन रंगोली बनायेंगे। साथ ही 1 मार्च को रांची के सभी चौक-चौराहों पर स्थापित प्रतिमा की साफ-सफाई करेंगे और शाम में दीप जलाकर दीप उत्सव मनायेंगे।  

सांसद ने रांची के सभी मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स और होटल मालिकों से अपने होटल में विद्युत सज्जा करने, होटल के आगे गमला लगाने एवं साफ सफाई रखने की अपील की है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से सभी टेंपो चालक को ड्रेस कोड में रहने, कम से कम गाड़ी का हॉर्न का उपयोग करने या व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।  

श्री सेठ ने कहा कि यह भारत के लिए गौरव का क्षण है कि भारत जी-20 की अगुवाई कर रहा है। यह झारखंड और रांची के लिए भी गौरव का क्षण है कि रांची में जी-20 समीट हो रहा है। यह मौका देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी का धन्यवाद। 

सांसद ने कहा कि रांची में 20 देश के प्रतिनिधि आयेंगे। साथ ही दुनिया भर के प्रतिनिधि और मीडिया के लोग आ रहे हैं। रांची की छवि पूरे देश में अच्छी जाये। आये अतिथियों को लगे रांची एक सुंदर और स्वच्छ प्रदेश है। अच्छी छवि बनेगी, तो इनवेस्टर भी आयेंगे। उद्योग  लगेंगे तो रांची का विकास होगा और रांची देश विदेश में अपनी पहचान बना पायेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse