टीम एबीएन, कोडरमा। राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा परिसर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष पर सर सीवी रमन के रमन प्रभाव का सात दिनी स्मरण उत्सव मनाया जा रहा है। संस्थान के प्राचार्य राजेश कुमार के नेतृत्व में तीसरे दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ एसपी यादव के मार्गदर्शन में वैज्ञानिक और उनके आविष्कारों का स्मरण पर पेंटिंग एवं पोस्टर प्रस्तुति कार्यक्रम किया गया। वही संस्थान के वैज्ञानिक स्मरण एवं उनके अन्वेषण कार्यक्रम के समन्वयक वरीय व्याख्याता संजय कुमार के द्वारा मंच का संचालन किया गया।
संस्थान के व्याख्याता गौरव कुमार ने वैज्ञानिक सर राज रेड्डी के बारे में जानकारी दी। संस्थान के प्राचार्य राजेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं में अभिरुचि, जागरूकता एवं नवाचार को विकसित किया जा रहा है। पेंटिंग, पोस्टर प्रस्तुति वैज्ञानिक स्मरण आदि में कई संस्थानों ने भाग लिया।
इसमें डीएवी पब्लिक स्कूल, मेरिडियन एकेडमी, जवाहर नवोदय विद्यालय, कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर, रामगोविंद पॉलिटेक्निक, आरआइटी अभियंत्रण महाविद्यालय के नाम हैं। आयोजन को सफल बनाने में वरीय व्याख्याता एसबी मिश्र, विक्रम माझी, संतोष कुमार, मनोज यादव, भूपेंद्र कुमार, मनोरंजन कुमार, अखिलेश कुमार, कुमार प्रिंस, रामानुज प्रसाद, हीरालाल कुम्हार, नीरज पांडेय, अनु कुमारी, आकृति राज का योगदान रहा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse