श्री रामचरितमानस ग्रंथ देकर कक्षा दशम के बच्चों को दी गयी विदाई

 

टीम एबीएन, रांची। नेताजी एकेडमी उच्च विद्यालय होचर, कांके, रांची प्रांगण में आज दिनांक 24 फरवरी 2023 को अपराह्न 1 बजे कक्षा दसवीं के छात्रों को अश्रुपूर्ण विदाई दी गई। कक्षा नवम के बच्चों ने कक्षा दशम के बच्चों को श्रीरामचरितमानस ग्रंथ देकर भावभीनी विदाई दी।

मौके पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ बिरेन्द्र साहु ने कहा मानव जीवन अनमोल हो सकता है परंतु इसके लिए संघर्ष करना पड़ता है। हम शिक्षा के द्वारा स्वभाव में परिवर्तन, स्वभाव के द्वारा संस्कार में परिवर्तन एवं संस्कार के द्वारा सम्मान को प्राप्त कर सकते हैं। डॉ साहु ने कहा जिस प्रकार जनकपुर से लाया गया गोलाकार पत्थर आज अयोध्या में भगवान पुरुषोत्तम श्रीरामजी का स्वरूप में खड़ा हो रहा है जो समस्त विश्व का आराध्य देव के रूप में प्रतिष्ठित रहेंगे, ठीक उसी प्रकार मानव जीवन को शिक्षा के दीप से प्रज्ज्वलित कर एक सार्थक जीवन बनाया जा सकता है। नवजीवन भी एक पत्थर के समान निराकार होता है जिसे शिक्षा के रूप में अलंकृत कर एक विशिष्ट स्थान तक पहुंचाने का कार्य किया जाता है।

मौके पर मोहन लाल यादव, शिव प्रसाद साहु, सुजीत उपाध्याय, उर्मिला केरकेट्टा, बालचंद उरांव, राम किश्वर साहू, बबलू कुमार साहू, अनु देवी, सुनीता मुंडा, कुसुम टोप्पो, सुनीता कश्यप, दीपक कुमार साहू, मनीष साहू, राकेश झा, विजय उरांव सहित कई शिक्षक शिक्षिका एवं विद्यार्थी जन उपस्थित थे। उक्त जानकारी नेताजी एकेडमी उच्च विद्यालय
होचर, कांके, रांची के प्राचार्य डॉ वीरेंद्र साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse