दारू : बसरिया में प्रज्ञा केंद्र संचालक के साथ जमकर मारपीट

 

  • 35 हजार रुपये छीनने का लगाया आरोप 

टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। पुनाई पंचायत के ग्राम बसरिया के प्रज्ञा केंद्र संचालक नरेश सोनी के साथ शुक्रवार को पंचायत भवन में जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट का आरोप बसरिया ग्राम के ही अरविंद कुशवाहा पर लगा है। इस बारे में भुक्तभोगी ने दारू थाना में आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगायी है।

पीड़ित ने बताया कि वह बसरिया में प्रज्ञा केंद्र चलाता है गांव के ही अरविंद मनरेगा साहित अन्य ठेकेदारी करता है। किसी महिला के मजदूर कार्ड से लगातार मजदूरी दिखाकर पैसे की निकासी आरोपी कर रहा था। पीड़ित महिला उसके पास जानकारी लेने के लिए आयी थी।

इसी बात से नाराज आरोपी ने उसकी पिटाई कर हाथ की एक उंगली तोड़ दी। साथ ही शर्ट के जेब में रखे 35000 रुपये छीन लिये। पीड़ित ने दारू थाना प्रभारी अमित कुमार को आवेदन देकर जानमाल की रक्षा की गुहार लगायी है। थाना प्रभारी ने जांच के बाद करवाई की बात कही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse