टीम एबीएन, झुमरी तिलैया (कोडरमा)। रोटरी सभागार में रोटरी क्लब आॅफ कोडरमा का 64वां जन्म दिवस मनाया गया। रोटरी के सभी पदाधिकारियों ने मिलकर केक काटा और मिठाइयां बांटी। राष्ट्रगान के साथ सभा की शुरुआत की गयी। स्वामी विवेकानंद और रोटरी इंटरनेशनल के संस्थापक पाल पी हैरिस के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
23 फरवरी को विश्व की सबसे बड़ी समाज सेवा संस्था रोटरी के सदस्य पूरे विश्व में रोटरी इंटरनेशनल फाउंडेशन डे के रूप में इस दिन को मनाती है। और समाज सेवा जरूरतमंदों की हमेशा मदद करने की शपथ लेती है। दो सदस्यों के साथ शिकागो शहर में इसकी नींव 1905 में रखी गयी थी।
आज रोटरी क्लब के पूरे विश्व में 12 लाख सदस्य हैं। 32596 क्लब अभी चल रहे हैं। मंच संचालन परियोजना निदेशक अमित कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि रोटरी जीने की कला सिखाता है। आपस में बिना भेदभाव के सभी की मदद करने का संदेश देता है। रोटरी अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि रोटरी कोडरमा जरूरतमंदों की सेवा में पूरे जिले में अलख जगा रही है। हमें रोटरी का सदस्य होने पर गर्व होना चाहिए। मानवता की सेवा के लिए रोटरी हमेशा अग्रणी रूप में काम करता है।
पीपी रोटेरियन सुरेश पांड्या ने कहा कि रोटरी क्लब हमें जोड़ना सिखाता है। निस्वार्थ भावना से सेवा करना ही इसका उद्देश्य है। रोटरी कोडरमा ने पिछले 64 वर्षों में पूरे तन मन धन के साथ निस्वार्थ रूप में जरूरतमंदों की सेवा की है।
पीपी रोटेरियन महेश दारुका न कहा कि सदानंद प्रसाद भदानी रोटरी क्लब आफ कोडरमा के प्रथम अध्यक्ष बने। हमें गर्व होना चाहिए कि रोटरी क्लब पूरे विश्व के 180 देशों में फैला हुआ है और राष्ट्र को कभी भी रोटरी क्लब की आवश्यकता पड़ती है, उसके उसके सदस्य तन मन धन के साथ मानवता की सेवा में लग जाते हैं।
पीपी रोटेरियन कैलाश चौधरी ने कहा कि रोटरी कोडरमा के द्वारा चलाए जा रहे नेत्र चिकित्सालय, डायलिसिस सेंटर, इम्यूनाइजेशन सेंटर,सहेली सेंटर, बाल विद्यालय कोडरमा जिले के लोगों के लिए वरदान है। जिले में जरूरतमंदों को इसका बहुत अधिक लाभ मिलता है। रोटरी के मीडिया प्रभारी नवीन जैन ने कहा कि मानवता की सेवा में रोटरी के सदस्यों का तन मन धन से योगदान रहता है।
आगे आने वाले दिनों में भी रोटरी सेवा के क्षेत्र में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी। धन्यवाद ज्ञापन सचिव अमर कुमार ने किया। मौके पर इनरव्हील की अध्यक्ष मंजू कंधवे, माला दारूका, रितु सेठ, आरती आर्य, रितु तर्वे, विकास सेठ, रोहित कुमार नवीन आर्य ने भी अपने विचारों को रखे। यह सभी जानकारी रोटरी के मीडिया प्रभारी नवीन जैन ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse