कोडरमा : ग्रिजली कॉलेज आफ एजुकेशन में हुई डीएलएड सत्र 2020-22 की प्रायोगिक परीक्षा

 

  • डीएलएड 2021-23 के प्रशिक्षुओं ने सत्र 2020-22 के प्रशिक्षुओं को विदाई दी

टीम एबीएन, कोडरमा। ग्रिजली कॉलेज आफ एजुकेशन में डीएलएड सत्र 2020-22 की प्रायोगिक परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गयी। प्रायोगिक परीक्षा में परीक्षक के रूप में जिला शिक्षा अधीक्षक अलका जायसवाल व रामकृष्ण विवेकानंद कॉलेज आॅफ एजुकेशन बगोदर के प्राचार्य जगदीश प्रसाद मेहता मौजूद थे। परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हुई।

तत्पश्चात प्रशिक्षुओं का विदाई समारोह हुआ। जिसमें डीएलएड 2021-23 के प्रशिक्षुओं ने सत्र 2022-22 के प्रशिक्षुओं के लिए सेल्फी प्वाइंट बनाया। सभी ने कॉलेज की याद को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। 

मौके पर कॉलेज में सभी प्रशिक्षुओं का समूह चित्र लिया गया, जो प्रत्येक प्रशिक्षु को अंक पत्र के साथ वितरित किया जायेगा। मौके पर कॉलेज की उप निदेशिका डॉ संजीता कुमारी ने प्रशिक्षुओं को सफलतापूर्वक सत्र पूरा करने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं प्राचार्य डॉ बीसी स्वेन ने प्रशिक्षुओं को अपने शुभ आशीर्वाद से आगे बड़ने की प्रेरणा दी। 

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी एनएसएस यूनिट ने गोद लिये गये गांव इंदरवाटांड़ के ग्रामीणों  के लिए सामुदायिक भोजन की व्यवस्था की। सभी ग्रामीणों ने भोजन का भरपूर आनंद लिया। 

डीएलएड के को-आर्डिनेटर मनीष पासवान ने भी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मौके पर शिक्षक सौरभ शर्मा, अजय कुमार गुप्ता, खुशबू कुमारी सिन्हा, संजीत कुमार, चुन्नू कुमार, शिक्षकेतर कर्मचारी, डीएलएड सत्र 2021-23 के प्रशिक्षुगण उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse