पर्यावरण संरक्षण का पाठ पढ़ा रहा मोरहाबादी का मेला

 

टीम एबीएन, रांची। युगांतर भारती की तरफ से आयोजित 10 दिवसीय पर्यावरण मेले की बुधवार से शुरुआत हुई। मेला का उद्घाटन झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति डॉक्टर एसएन पाठक और वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने संयुक्त रुप से किया। 

इस अवसर पर सीसीएल सीएमडी पी एम प्रसाद, विधायक सी पी सिंह, विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुरेंद्र सिन्हा को सम्मानित किया गया। विधायक सरयू राय की मौजूदगी में शुरू हुए इस पर्यावरण मेला में हर दिन पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विशेषज्ञों का व्याख्यान होगा। वहीं हर दिन शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। 

मेला के जरिए पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए की गयी इस पहल की जस्टिस एसएन पाठक ने सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सबसे बड़ी चुनौती पर्यावरण को संरक्षित करना ही है। ऐसे में यह मेला लोगों को जागरूक करने में जरूर सफल होगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse