एबीएन सेंट्रल डेस्क। गर्भस्थ शिशु की हत्या के मामले में राजस्थान पुलिस के ऊपर मेवात में एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। विहिप के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन ने बताया कि जिस तालिबानी ढंग से बर्बर और क्रूर तरीके से बिना जांच किए अपने कल्पना लोक में कुछ नामों को बिठाकर गिरफ्तार करने चली राजस्थान पुलिस ने जिस प्रकार एक आरोपित की पत्नी को भोर में 3-4 बजे पेट में लात मारकर उनके बच्चे की हत्या की वह सर्वथा निंदनीय है।
9 महीने का गर्भ उसके पेट में था, वह बच्चा नहीं बच सका और गर्भवती महिला अभी भी खतरे में है। यह एफआइआर राजस्थान पुलिस के मुंह पर एक तमाचा है जो, अपने राजनैतिक आकाओं को खुश करने के लिए जिस प्रकार क्रूरता के साथ काम कर रही है, वह घोर निंदनीय व चिंताजनक है।
अब हम आशा करते हैं कि राजस्थान पुलिस अपने पापों के लिए माफी मांगेगी और वहां की सरकार सीबीआई के द्वारा इस मामले की निष्पक्ष जांच कराएगी क्योंकि, यह तय हो गया कि राजस्थान पुलिस से न्याय नहीं मिल सकता। वह जांच को सही ढंग से नहीं करेगी। यदि वहां की सरकार इस मांग को नहीं मांगती है तो, विश्व हिंदू परिषद सड़कों पर आंदोलन और तेज करेगा। उक्त जानकारी विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse