लातेहार : आटो पलटने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल

 

टीम एबीएन, लातेहार/ रांची। जिले में सड़क दुर्घटना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को भी जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में मुरपा पथ पर अनियंत्रित होकर एक आॅटो पलट गयी। इस घटना में आॅटो पर सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। घायलों में चार की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है। जिन्हें बालूमाथ में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। 

आटो पलटने से हादसा : दरअसल, बालूमाथ से आटो सवारियों को लेकर मुरपा गांव जा रही थी। इसी दौरान बसिया गांव के पास तेज रफ्तार के कारण आटो अनियंत्रित होकर पलट गयी। आटो की तेज रफ्तार के कारण उस पर सवार लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गये। घायलों में उमेश गंझू, मतलू गंझू, सोमिया परवीन, रेखा कुमारी, शांति कुमारी, अनीता देवी, दिव्या कुमारी, सोहारी गंझू, नैना कुमारी, मनोज मेहता, संगीता कुमारी, बालेश्वर गंझू आदि लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायल बालूमाथ थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव के रहने वाले हैं। 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल लोगों को आॅटो से बाहर निकाला और इसकी सूचना तत्काल बालूमाथ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बालूमाथ थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद के निर्देश पर पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को बालूमाथ अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक इलाज किया। परंतु इनमें से चार घायलों की स्थिति अत्यंत चिंताजनक रहने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। जिन लोगों को रिम्स रेफर किया गया है, उनमें दिव्या कुमारी, शांति कुमारी, मतलू गंझु और सुहारी देवी शामिल हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse