23 से सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों का आंदोलन

 

  • सचिवालय से मुख्यमंत्री आवास तक घेरने की है तैयारी

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों का लगातार अलग अलग मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन चल रहा है। एनएचएम के अनुबंधित कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और सहियाओं के प्रदर्शन के बाद अब राज्य भर के सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों ने भी गुरुवार से रांची में प्रदर्शन करने की घोषणा की है। 

23 फरवरी को राज्य भर के सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी नेपाल हाउस स्थित सचिवालय का घेराव करेंगे। 24 फरवरी को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के डोरंडा स्थित आवास का घेराव और 25 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की घोषणा की है। 

झारखंड के 16 सौ से अधिक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में सेवा देने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में 23 जनवरी से आंदोलन की घोषणा की है। 

झारखंड राज्य में हेल्थ के क्षेत्र में केंद्र और राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को धरातल पर उतारने की जिम्मेवारी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर होती है। झारखंड सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी एसोसिएशन ने प्रेस रिलीज जारी कर आंदोलन की रूप रेखा को सार्वजनिक किया है। जनवरी महीने में ही राज्य भर के सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों एनएचएम के निदेशक का घेराव किया था।

फिर 23 जनवरी से सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में आनलाइन एंट्री बंद है। 28 जनवरी 2023 को राज्यभर में सेवा दे रहे 1600 से अधिक सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों ने काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन किया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse