कोडरमा : टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर पोषण आहार किट वितरण कार्यक्रम

 

टीम एबीएन, कोडरमा। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पोषण आहार किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन जिला यक्ष्मा कार्यालय कोडरमा में किया गया, जिसमें डॉ अनिल कुमार सिविल सर्जन कोडरमा ने 05 टीबी रोगियों और डॉ शरद कुमार दंत चिकित्सक सदर अस्पताल कोडरमा ने 01 टीबी रोगी को नि-क्षय पोषण आहार किट (दाल, चना, मूंगफली, गुड, सरसों तेल) वितरित किया गया। मौके पर डॉ रमण कुमार जिला यक्ष्मा पदाधिकारी कोडरमा एवं यक्ष्मा कार्यालय के कर्मी मौजूद रहे।  

डॉ अनिल कुमार, सिविल सर्जन, कोडरमा ने नि-क्षय पोषण आहार किट वितरण करने के उपरांत मरीजों को बताया कि हमेशा मास्क का उपयोग करने, प्रोटीनयुक्त आहार लेने एवं समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की बात कही। साथ ही अगर घर एवं आस-पास कोई भी यक्ष्मा से संबंधित वाले लक्षण को नजदीकी स्वास्थ्य में जांच कराने के लिए भेजे ताकि समय रहते ईलाज संभव हो सके। 

डॉ रमण कुमार, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, कोडरमा ने बताया कि यह योजना टीबी के मरीजों के लिए रामबाण साबित हो रहा है, वैसे यक्ष्मा मरीजों जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण प्रोटीनयुक्त आहार नहीं ले रहे थे उनको नि-क्षय पोषण योजना के तहत प्रबुद्ध नागरिक एवं अन्य के द्वारा पौष्टिक एवं प्रोटीनयुक्त आहार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होने बताया कि उपरोक्त पोषण किट से अलावा भी सरकार द्वारा उपचार अवधि तक मिलने वाले 500 रू प्रतिमाह की राशि मरीजों को सीधे उनके बैंक खाता में उपलब्ध कराई जा रही है। 

डॉ शरद कुमार दन्त चिकित्सक सदर अस्पताल कोडरमा द्वारा बताया गया कि इस स्वास्थ्य संबंधित अभियान से अन्य लोग जुड़कर मरीजों को स्वेक्षा पूर्वक सहयोग प्रदान करे, जिससे प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के तहत वर्ष 2025 तक टीबीमुक्त भारत अभियान में काफी मदद मिलेगा। 

मौके पर संजय कुमार, संजय वर्मा, अखिलेश कुमार, प्रकाश कुमार रवि, प्रतिभा नारायण, वन्दना सिंह, बाबुलाल महतो, पॉल एक्का, सुरज यादव, अर्जुन तुरी, इंद्रावती देवी, अजीत कुमार, सचिन कुमार, जिरवा देवी एवं अन्य मौजूद रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse