कोडरमा : डीसी ने की मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की समीक्षा

 

टीम एबीएन, कोडरमा। उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की समीक्षा की गयी। बैठक में सर्वप्रथम पूर्व की बैठक की कार्यवाही की संपुष्टी की गयी। तत्पश्चात कोडरमा जिले को उपलब्ध लक्ष्य से शेष बचे लक्ष्य के विरुद्ध प्रखंडस्तरीय समिति से चयनित लाभुकों की सूची की समीक्षा किया गया। 

साथ ही वित्तीय वर्ष 2022-23 मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत प्रखंडवार आवंटित लक्ष्य (द्वितीय आवंटन) की जानकारी लिये। उपायुक्त श्री रंजन ने जिला पशुपालन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि पंचायतवार लाभुकों का चयन करते हुए प्राथमिकता के आधार पर योग्य लाभुकों को योजना का लाभ दे। इस हेतु प्रखंड में बैठक करने का निर्देश दिया गया। 

उन्होंने जेएसएलपीएस के डीपीएम को निर्देश दिये कि अपने कर्मियों से समन्वय स्थापित करते हुए पंचायतवार योजना के प्रति लोगों को जागरुक करें। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत दो दुधारु गाय/भैंस वितरण की योजना, कामधेनु डेयरी फार्मिग हेतु पांच दुधारु गाय/भैंस वितरण की योजना (मिनी डेयरी), दस दुधारु गाय/भैंस वितरण की योजना (मिडी डेयरी) आदि योजना का संपूर्ण योजना का प्रचार-प्रसार करें और योग्य लाभुकों को योजना से अच्छादित करें।

 बैठक में मुख्य रुप से जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस, विधायक प्रतिनिधि बरही विधानसभा क्षेत्र व अन्य मौजूद रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse