श्री संकट मोचन महिला मंडल का 35वां वार्षिक उत्सव पर भव्य गजरा अर्पित

 

  • होली खेले रघुवीरा अवध में... पर झूम उठे श्रद्धालु 
  • खेली गयी अबीर गुलाल और फूलों की होली 

टीम एबीएन, कोडरमा। श्री संकट मोचन महिला मंडल का 35वां वार्षिक उत्सव सह होली उत्सव का आयोजन भक्ति भाव के साथ किया गया है। मौके पर मंदिर परिसर को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया। वहीं विभिन्न देवी देवताओं का दरबार सजाया गया। महिला मंडल के द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव में सवा 7 घंटे के अखंड ज्योत के साथ भजनों का कार्यक्रम शुरू हुआ। 

शुरुआत में हनुमान चालीसा का 108 पाठ किया गया। मंदिर परिसर श्री गुरूचरण सरोज रज... की गूंज के साथ सुनायी पड़ती रही। आधी आबादी ही पूजा अर्चना यजमान की भूमिका में शामिल हुई। पंडित अभय पाठक ने पूजा अर्चना करायी। गणेश वंदना के साथ भजनों का कार्यक्रम शुरू हुआ। 

भजन गायक अनीता गुप्ता ने होली खेले रघुवीरा अवध में... व श्री राम जानकी बैठे में मेरे सीने में... रिंकु सिंह सोनपुर में होली खेले बाबा हरिहर नाथ... व आजा मॉ मेरा दिल घबराये देर न हो जाय कहीं देर ना हो जाय... मीरा सिंह कन्हैया ले चल परली पार... पदमावती तिवारी ने मंदरिया में बैठी करकर  सोलहा श्रृंगार... तथा बिनोद रति ने रात श्याम सपने में आये दहिया पी गये सरारारा... तथा रूठे श्याम को मानन है ... जैसे भजनों पर भक्ति के सागर में गोता लगाते रहे। 

कार्यक्रम में सवामणि का प्रसाद का भोग लगाया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु भक्तों ने अबीर गुलाल और फुलों की होली खेलकर फाल्गुन की मस्ती में जुटी रही। कार्यक्रम में साज पर विशाल कपसिमें, बबलु पांडेय, मिलन चक्रवती ने संगत दी। 

मौके पर अध्यक्ष सुबोध सोनी, पुनम सिंह, चुनमुन सिंह, निभा भदानी, हेमंती देवी, मंजु सिंह, स्वाती मिश्रा, उमावती देवी, किरण सिंह, आरती देवी, कुंती देवी, उमा देवी, आशा देवी, पुनम सिंह, पुष्पा सिंह, प्रीतम भदानी, मृदुला सिन्हा, रेखा यादव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन रामधुन एवं आरती के साथ हुआ।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse