24 से होगा शिक्षकों की मीडिया साक्षरता के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण

 

टीम एबीएन, रांची। शिक्षकों की मीडिया साक्षरता के लिए केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान (सीआईईटी), राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी), न्यू मीडिया और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और भारतीय जनसंचार संस्थान मिलकर ऑनलाइन प्रशिक्षण का आयोजन कर रहा है।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के बीच मीडिया साक्षरता बढ़ाना है। यह प्रशिक्षण 24 फरवरी से शुरू होने वाला है। ऑनलाइन प्रशिक्षण एनसीईआरटी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव होगा। प्रशिक्षण सत्र के बाद क्विज का आयोजन किया जायेगा। 

70 प्रतिशत और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया जायेगा। प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण, सहभागिता, प्रमाण पत्र आदि से संबंधित जानकारियों के लिए https://ciet.nic.in/otml.php लिंक पर जाकर जानकारी जुटायी जा सकती है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse