एबीएन सेंट्रल डेस्क। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की कार्यवाहक सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के विरोध प्रदर्शन और रैलियों के बीच आतंकी खतरों का हवाला देते हुए लाहौर के तीन इलाकों में सात दिन के लिए धारा 144 लागू कर दी है। धारा 144 इन क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाओं, जलसा, सार्वजनिक सभाओं और सभाओं पर रोक लगाती है।
गौरतलब है कि इमरान खान ने टेलीविजन पर लोगों को संबोधित करते हुए 22 फरवरी से जेल भरो आंदोलन की घोषणा की थी। इमरान की पार्टी ने कहा है कि 22 फरवरी से 1 मार्च तक रोजाना 200 कार्यकर्ता गिरफ्तारी देंगे। 22 फरवरी को शाहराह-ए-कायदे-ए-आजम के दिन पीटीआई कार्यकर्ता जेलें भरेंगे। पेशावर के कार्यकर्ता 23 फरवरी, रावलपिंडी के कार्यकर्ता 24 फरवरी जेल भरो आंदोलन में हिस्सा लेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse