रामगढ़ उपचुनाव : पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात होंगे तीन हजार जवान

 

टीम एबीएन, रांची। रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव 2023 को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। पुलिस मुख्यालय के अनुसार चुनाव शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में चुनाव संपन्न हो। इसके लिए जिले में मौजूदा पुलिस बल के अलावा तीन हजार अतिरिक्त जवानों को तैनात किया जायेगा। इसमें दस कंपनी केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल भी शामिल हैं। रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव 27 फरवरी को है।

जानकारी के अनुसार चुनाव को लेकर 280 पुलिस इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर को अलग से तैनात किया जा रहा है। जबकि 1797 सशस्त्र बल, 10 कंपनी केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल और 200 होमगार्ड जवानों को तैनात किया जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse