तुर्किये-सीरिया में फिर 6.3 तीव्रता के भूकंप के झटके

 

  • तीन की मौत, 200 से ज्यादा घायल

एबीएन सेंट्रल डेस्क। तुर्किये में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गयी। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र ने बताया कि तुर्किये-सीरिया सीमा क्षेत्र में दो किमी (1.2 मील) की गहराई में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। तुर्किये के दक्षिणी प्रांत हाटे में सोमवार को दो बार भूकंप के झटके महसूस किये गये।

तुर्किये के गृह मंत्री सुलेमान सोयलू ने कहा कि ताजा भूकंप में तीन लोगों की मौत हुई है और 213 घायल हुए हैं। भूकंप के झटके बाद लोग अपने घरों से बाहर आ गये और हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल दिखा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ताजा भूकंप के झटकों से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

तुर्किये की अनादोलू समाचार एजेंसी के मुताबिक, हाटे प्रांत में आए 6.4 और 5.8 तीव्रता के भूकंप के झटके पड़ोसी देश लेबनान की राजधानी बेरूत में भी महसूस किया गया। सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी साना के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि तुर्किये-सीरिया सीमा पर आये भूकंप के बाद अलेप्पो में इमारत का हिस्सा गिरने से छह लोग घायल हो गये।

तुर्किये की आपदा एजेंसी ने बताया कि डिजास्टर एंड इमरजेंसी मैनेजमेंट प्रेसीडेंसी (एएफएडी) के हवाले से बताया गया कि हाटे में स्थानीय समयानुसार रात करीब 20.04 बजे भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 6.4 थी, जबकि तीन मिनट बाद 5.8 की तीव्रता का दूसरे भूकंप आया, जिसका केंद्र हाटे के समनदाग में था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse