टीम एबीएन, रांची। बोकारो के सरकारी पॉल्ट्री फार्म हाउस में लगातार हो रही मुर्गियों की मौत और कोलकाता के लैब में हुई रैपिड एंटीजन टेस्ट में बर्ड फ्लू की वजह से मौत की पुष्टि के बाद पशुपालन महकमा अलर्ट मोड पर आ गया है। बर्ड फ्लू की अंतिम पुष्टि के लिए मान्य आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए लिए मुर्गियों के सैंपल को भोपाल स्थित हाई सिक्युरिटी एनिमल डिजीज डायग्नोस्टिक लैब ध्य प्रदेश भेजा गया है। जहां से रिपोर्ट आने के बाद कंफर्म हो जायेगा कि अचानक मुर्गियों के मरने की वजह क्या है।
पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान, कांके, रांची के निदेशक डॉ विपिन बिहारी महथा 4 फरवरी को पहली बार जानकारी मिली कि बोकारो के गवर्नमेंट पॉल्ट्री फार्म में मुर्गियों की मौत हुई है। 06 फरवरी को विशेष टीम रांची से बोकारो गयी और पोस्टमॉर्टम में पाया कि मौत की वजह पास्चरेला नाम की बीमारी हो सकती है। रांची वेटनरी कॉलेज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसी बीमारी की वजह से मौत की संभावना जतायी गयी थी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse