केरेडारी : चट्टी बरियातू डंपिंग यार्ड से कोयला का उठाव शुरू

 

  • उपायुक्त ने नेतृत्व में प्रशासनिक अमला विस्थापितों के साथ वार्ता कराकर समझौता कराने में रहा सफल 

शमशाद अंसारी 

टीम एबीएन, केरेडारी (हजारीबाग)। केरेडारी प्रखंड के चट्टी बरियातु में दिनांक 20 जनवरी 2023 को उपायुक्त नैंसी सहाय, पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे व अनुमंडल पदाधिकारी, सदर विद्या भूषण कुमार की अध्यक्षता में बडकागांव के चट्टी बरियातू एनटीपीसी कोल परियोजना में स्थानीय विस्थापित ग्रामीणों के साथ एक बैठक हुई। जिसमें विस्थापितों व एनटीपीसी अधिकारीयों साथ एक समझौते पर सहमति बनी। ग्रामीण कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर कोल परिचालन को बाधित किया था।

 मामले की गंभीरता को देख उपायुक्त की अगुवाई में प्रशासनिक महकमा ने करीब 1000 पुलिस बल तथा 20 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर खाली ट्रकों पर कोयला की ढुलाई कराते हुए नॉर्थ कर्णपुरा प्लांट हेतू भेजा गया। इस कार्रवाई के दौरान उपायुक्त के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम पूरे दिन कैंप कर स्थिति सामान्य करने के लिए मुस्तैद रही। 

चट्टी बरियातु कोयाला खनन परियोजना की कोयला परिवहन हेतु ग्रामीणों एवं एनटीपीसी के अधिकारियों के बीच वार्ता हुई एवं उसमें निम्नलिखित सहमति बनी :

  • ट्रांसपोर्टर के द्वारा वाहन चालक रखा जायेगा। 
  • अगर ग्रामीण चाहे तो अपना वाहन ट्रांसपोर्टिंग में लगा सकता है। अगर जिसके पास वाहन नहीं है उसे फाइनेंस कराने में सहयोग कराया जायेगा। 
  • ट्रांसपोर्टेशन से 10 पुरुष एवं महिलाओं को ट्रांसपोर्टिंग के लिए गार्ड एवं सहायक के लिए रखा जायेगा। 
  • पानी का झिड़काव का काम ग्रामीणों को दिया जायेगा। 
  • महिलाओं के कौशल विकास के लिए सिलाई प्रशिक्षण दिया जायेगा तथा सिलाई मशीन भी उपलब्ध करायी जायेगी। 
  • महिलाओं को कुटीर उद्योग का प्रशिक्षण दिया जायेगा। 
  • ग्राम में सामुदायिक भवन का निर्माण किया जायेगा।  
  • मुंडाटोला में शौचालयों का निर्माण काराया जायेगा। 
  • ग्रामीणों के विकास से संबंधित कार्य ग्राम सहकारी समिति को प्राथमिकता दिया जायेगा। 
  • ट्रांसपोर्टिंग के अन्य मार्ग के लिए ग्रामीणों से वार्ता के बाद उचित निर्णय लिया जायेगा।  
  • ग्रामीणों की समस्याओं से संबंधित प्राधिकार के साथ नियमित अंतराल में वार्ता कर समस्याओं का निवारण किया जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse