13 मार्च को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे ग्रहोंं के सेनापति मंगल

 

एबीएन नॉलेज डेस्क। पंचांग मुताबिक मंगल ग्रह मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं, जिससे 3 राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं।

मंगल ग्रह करेंगे मिथुन में प्रवेश : वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित समय अंतराल बाद गोचर करते हैं। जिसका असर मानव जीवन और उनकी जीवनशैली पर पड़ता है। आपको बता दें कि शौर्य और साहस के दाता मंगल ग्रह 13 मार्च को मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसलिए इस गोचर का प्रभाव 12 सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियांं ऐसी हैं, जिनको मंगल के गोचर से अच्छा धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियांं कौन सी हैं।

वृष राशि : आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से दूसरे भाव में करेंगे। इसलिए इस समय  आर्थिक मामलों में भी आपको इस समय अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कारोबार में प्रगति करेंगे। पूर्व में जो आपने निवेश किया होगा उससे भी लाभ पाएंगे। साथ ही इस समय आपकी वाणी में प्रभाव आएगा। जिससे लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। साथ ही इस अवधि में कारोबारियों को उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। साथ ही इस समय आपके कार्य की सिद्धि हो सकती है।

कन्या राशि : मंगल ग्रह का गोचर कन्या राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर विचरण करेंगे। इसलिए इस समय बेरोजगार लोगों नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनको किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

साथ ही पैतृक पक्ष और पिता एवं पिता समान व्यक्तियों से आपको सहयोग और लाभ की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि हो सकती है। वहीं व्यापारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस अवधि नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन और इंक्रीमेंट की बात चल सकती है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

आप लोगोंं के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से भाग्य स्थान में विचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। 

साथ ही इस समय जो छात्र विदेश में रहकर पढ़ना चाहते हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है। साथ ही इस अवधि में आपके अटके हुए काम बनेंगे। कार्यक्षेत्र की बात करें तो अधिकारियों के साथ तालमेल बढ़िया होगा। साथ ही कोर्ट- कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse