टीम एबीएन, दारू। दारू प्रेस क्लब की त्रिमासिक बैठक राजन सिन्हा के निजी कार्यालय में रविवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष बसंत नारायण ने किया। क्षेत्र के वर्तमान परिवेश पर विचार विमर्श किया गया कि समाज के हर एक व्यक्ति को किसी भी विभाग के पदाधिकारियों की अपेक्षा पूरे प्रखंड के लोगों का उम्मीदें पत्रकार से है। ऐसी परिस्थिति में हमलोगों को अपनी पत्रकारिता के साथ-साथ सामुदायिक प्रेसिंग पर कार्य कर जनता को अधिक से अधिक लाभ मिले।
साथ ही पत्रकार संघ की एकता पर बल दिया गया। आज हम पत्रकारों को अपने प्रेसिंग के दौरान कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसे भी सुगमता पूर्वक सामना करते हुए अपना कार्य करने का निर्णय लिया गया। वहीं 6 मार्च को दारू प्रेस क्लब के द्वारा होली मिलन समारोह का अयोजन किया जायेगा।
बैठक में संघ के सचिव देवनारायण प्रसाद, कोषाध्यक्ष राजन सिन्हा, सुमन सिन्हा, महेश कुमार, रौशन सिन्हा, दिनेश पासवान, सुनील यादव, धीरज पुरी, रंजीत कुमार, दयाल राम सहित सभी सदस्य उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse