टीम एबीएन, हजारीबाग। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कटकमसांडी प्रखंड के 6 बेटियों को उपहार स्वरूप लहंगा भेंट किया। सुदूरवर्ती क्षेत्र रेबर पंचायत अंतर्गत बलिया में मधु कुमारी पिता दरोगी भुइयां, प्रिया कुमारी पिता अवधेश यादव काजल कुमारी पिता महादेव यादव वही डांटो पंचायत के विद्या कुमारी पिता अनुरूद राणा मधु कुमारी चन्द्रजीत राम को उपहार स्वरूप लहंगा भेंट किया गया।
कटकमसांडी विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा ने सभी के घर जाकर लहंगा भेंट कर उज्जवल भविष्य की कामना की। परिजनों ने सदर विधायक मनीष जसवाल के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि हमारे लोकप्रिय विधायक हमारे सुख-दुख में हमेशा साथ रहते हैं। यही छवि इनको औरों से अलग बनाता है। हम लोगों की दिली इच्छा है कि अगली बार पुनः विधायक बने और मंत्री बनके क्षेत्र में आये तथा अपने क्षेत्र की सेवा करें।
विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा ने कहा कि क्षेत्र के अग्रतर विकास के लिए हमेशा आगे रहेंगे। पिछले वर्ष कि भांति इस बार भी लहंगा वितरण किया जा रहा है जो सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि इन्हीं कार्यों की वजह से सदर विधायक मनीष जायसवाल जन-जन के दिलों में बसते हैं।
मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार यादव, अनुराग मित्तल, रजनी कुमारी, सुनीता देवी, बस मतिया देवी, विकास कुमार पांडेय, अवधेश यादव, सलीम अंसारी, अनूप यादव, दरोगी भुइयां, मुनिया देवी, सूरज कुमार, सौरभ कुमार, देव कुमार, प्रेम कुमार पांडेय एवं अन्य उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse