टीम एबीएन, विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के कई हिस्से में शिवरात्रि पर शिवालयों में पूजा अर्चना की गयी। शनिवार सुबह से ही मंदिरों में भीड़ थी। शिव रात्रि के मौके पर मंदिर समिति के लोगों ने कई कार्यक्रम आयोजन किये। फॉरेस्ट कॉलोनी में भक्तों ने संध्या में शिव की बारात सजायी, जिसमें शिव समेत नंदी महाराज व भूत-बेताल का भेष धारण करते हुए बैंड बाजा के साथ पूरे क्षेत्र में बारात निकली।
वहीं बारातियों को भंडारा करवाया गया, बाद में रात्रि में शिव पार्वती का पूरे रश्मो रिवाज से विवाह संपन्न करवाया गया। वहीं अचलजामो पंचायत के शिव मंदिर में भी भूत-बेताल शिव पार्वती के विवाह में शामिल हुवे व बारात परीक्षण, घृतढारी व आधी रात विवाह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। बारतियों क़ो भोजन करवाया गया पूरी रात भक्तों ने कीर्तन- जागरण का आयोजन हुवा और शिवरात्रि में रात भर महादेव के भक्त तांडव करते रहे।
कार्यक्रम में बाबूलाल शर्मा, अजय कुमार वर्णवाल, राजू श्रीवास्तव, बागेश्वरी प्रसाद, मनोज श्रीवास्तव, रवि पांडे, सुजीत कुमार श्रीवास्तव, नितेश कुमार, शंकर कुमार, पूर्व मुखिया हरीश पटेल के अलावे कई श्रद्धालु भक्त शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse