टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)। प्रखंड अंतर्गत रानीचुआं पंचायत में कांग्रेस पार्टी के पंचायत कमेटी गठन और हाथ जोड़ यात्रा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष राजदेव यादव ने किया। मुख्य रूप से पंचायत अध्यक्ष गाजो टुड्डू मौजूद रहे। इस अवसर पर गाजो टुड्डू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिद्धान्त की पार्टी है।
इस पार्टी की विशेषताओं में देशहित की बातें जुड़ी हुई है। आज देश कठिन परिस्थिति से गुजर रहा है। पूरे देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी एवं जुमले के बाजार से त्रस्त है। लोगों को धर्म और जाति की दुहाई देकर एक दूसरे से अलग करते जा रहे हैं। इस कार्यक्रम से लोगों की एकजुटता देखने को मिल रही है। आने वाले समय में पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनायेगी।
बैठक में रवि कुमार, बाबूलाल मुर्मू, बिनोद मुर्मू, बाबूजन मुर्मू, मनोज यादव, सुंदरलाल मुर्मू, बिनोद कुमार मुर्मू, जवाहरलाल यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, राजदेव यादव, सीता देवी, सोनिया देवी, शांति देवी आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse