टीम एबीएन, बड़कागांव (हजारीबाग)। थाना रोड स्थित हजरत दाता कुनकुनी साह रहमतुल्लाह अल्लाहैं का सालाना उर्स मनाया गया। खादिम मरहूम मोहम्मद अनायत अली के पुत्र पूर्व मुखिया मोहम्मद नईम, मोहम्मद इकराम अली, हारून रशीद, मोहम्मद सहीम उर्फ पप्पू, मो सलीम उर्फ माधव, मोहम्मद मीनू आलम, मोहम्मद शाहिद उर्फ ईक्की की अगुवाई में मनाया गया। इसका नेतृत्व मोजाबर गुलाम नबी ने किया।
सालाना उर्स के मौके पर लोगों ने चादर पोशी, फातिया, कुरान खानी की। मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद आलम, मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद मजहर खान, मोहम्मद फरीद उर्फ भोला मोहम्मद हकीम, मोहम्मद शाहनवाज, सिकरी सदर मंजूर खान, मोहम्मद जहांगीर, गुरु चट्टी सदर मोहम्मद मेराज अंसारी, मोहम्मद यूसुफ, अब्दुल गफूर, मोहम्मद मनोव्वर, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद आजाद, मोहम्मद अताउल, मो मुख्तार, मोहम्मद असगर, मोहम्मद जालो, मोहम्मद नजरुला, मोहम्मद जाफर समेत अन्य लोगों ने चादर चढ़ाया। इसके पहले आज सुबह बच्चों ने कुरान खानी पढ़ी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse