टीम एबीएन, रांची। श्री नर्मदेश्वर महामृत्युंजय नाथ मातंगी मंदिर डाइमण्ड सिटी ओइना में शिव रात्रि के अवसर पर भण्डारा का आयोजन किया गया, जिसमें भण्डारा के साथ आंख की निःशुल्क जांच भगवान महावीर आई केयर की ओर से किया गया। भण्डारा मे हजारों लोग प्रसाद ग्रहण किये।
वहीं सैकड़ों लोग आंख की जांच करवाये। मन्दिर की ओर से साल में सावन और शिवरात्रि में दो भण्डारा का आयोजन किया जाता है। शिव रात्रि के अवसर पर मयूरभंज ओडिशा से ग्रेनाइट पत्थर का डेढ़ टन वजन का चार फीट का नन्दी बाबा की भी स्थापना की गयी। यह जानकारी पंडित रामदेव पाण्डेय ने दी। इस अवसर पर डायमंड सिटी ओइना के सीइओ संजीव कुमार भी सपरिवार उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse