टीम एबीएन, रांची। मेगा स्पोर्ट्स खेलगांव में रांची के सांसद संजय सेठ के द्वारा तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन हुआ, झारखण्ड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रहा, मेडल जितने वाले खिलाड़ियों को राजयपाल महोदय ने मेडल देकर सम्मानित किया।
इस खेल महोत्सव में 6 खेल को सम्मिलित किया गया था इसमें योगासन खेल भी सम्मिलित रहा, नटराज योग संस्थान के योग के प्रतियोगिता में भाग लिये थे विभिन्न वर्ग में बच्चों ने जीत कर संस्थान का मान बढ़ाया है,
12से 15 बालिका वर्ग में अर्चना (गोल्ड), रेशमी तिर्की (सिल्वर), श्रीष्टि कुमारी (सिल्वर), सपना कुमारी, शिखा कुमारी का ब्राउनज, 12 से 15 बालक वर्ग में विक्की कुमारी (गोल्ड मेडल), 15 से 18वर्ग में बिट्टू कुमार (गोल्ड) 18+ बालक वर्ग में रितेश कुमार (सिल्वर) पिंटू चौधरी (ब्राउनज) बालिका वर्ग रानी रजनी (गोल्ड) करुणा भारती (सिल्वर) रेणुका (सिल्वर) मेडल जीता।
जीत से संस्थान के संस्थापक आर्य प्रहलाद भगत सदस्य बिट्टू दिव्य, प्रशांत सिंह, एसके घोषाल, चैताली मुख़र्जी, आम्या अंशु, शंकर राणा, पूजा सिंह सभी ने हर्ष जताते हुए बच्चों को शुभकामनाएं दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse